फोटो जर्जर सड़क का जायजा लेते सांसद प्रतिनिधि कुड़ू. कुड़ू प्रखंड के चटकपुर गांव में जर्जर सड़क और पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद सुखदेव भगत के प्रखंड प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने बताया कि अखाड़ा से लेकर फुटबॉल मैदान तक की कच्ची सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण जलजमाव हो रहा है, जिससे परेशानी हो रही है. सांसद प्रतिनिधि ने मौके से ही प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा से फोन पर बात कर सड़क की मरम्मत कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग की. ग्रामीणों ने नल-जल योजना के अधूरे कार्य की शिकायत करते हुए बताया कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है। उन्हें एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. इस दौरान राजीव टाना भगत, प्रमोद लोहरा, सचिन उरांव, विनय उरांव, नागेन्द्र उरांव, अर्जुन मुंडा, लालू उरांव, अमित उरांव, तारामणी देवी, गुजू मुंडा, प्रमिला उरांव सहित अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
