पंडालों में आरती और अखंड हरिकीर्तन के साथ हुई माता की पूजा

पंडालों में आरती और अखंड हरिकीर्तन के साथ हुई माता की पूजा

किस्को. शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को महासप्तमी पर नवपत्रिका प्रवेश और माता का द्वार पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोला गया. सभी पंडालों में आरती का आयोजन किया गया. किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को, नवाडीह, जनवल, पतगेच्छा, आरेया, हेसपीढ़ी और मेरले में स्थापित पूजा पंडाल एवं मंदिरों में मां की पूजा पंडितों ने करायी. कलश स्थापना के साथ ही अखंड हरिकीर्तन भी प्रतिदिन जारी है, जिसका समापन विसर्जन के साथ होगा. पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्साह और सुरक्षा के विशेष ध्यान के साथ पूजा आयोजित की गयी. इस दौरान किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार और पुलिस बल ने विभिन्न गांवों में जाकर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा कमेटी को गाइडलाइन पालन करने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिये. मौके पर प्रकाश कुमार, आशीष शाहदेव, मुकेश कुमार, ब्यास साहू, भीमसागर साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे. किस्को में महासप्तमी पर कलश यात्रा निकली

किस्को. शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर मेरले, पटगेच्छा, आरेया समेत विभिन्न पूजा समितियों द्वारा धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गयी. सोमवार सुबह श्रद्धालु चोरगाई, पटगेच्छा, आरेया, किस्को व अन्य नदियों से पवित्र जल लाकर पंडाल पहुंचे. इसके बाद नवपत्रिका प्रवेश कर माता की पूजा विधिवत रूप से संपन्न की गयी. पूजा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा. महिलाएं कलश उठाकर नवपत्रिका प्रवेश अनुष्ठान में शामिल हुईं. सैकड़ों श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते व झूमते रहे और पूजा-अर्चना में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >