सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, हिट एंड रन की आशंका

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, हिट एंड रन की आशंका

भंडरा. चट्टी नगजुआ मुख्यपथ स्थित बड़ागाई मोड़ के पास रात में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी़ मृतक की पहचान बड़ागाई पंचायत अंतर्गत तेतरचुआ खिजरी निवासी शनि उरांव के 37 वर्षीय पुत्र जीतराम उरांव के रूप में हुई़ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीतराम उरांव बड़ागाई मोड़ पर पेड़ में चमगादड़ पकड़ने के लिए जाल लगा रहे थे़ रात करीब ढाई बजे वह जाल की स्थिति देखने गये थे़ इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उन्हें धक्का मारकर फरार हो गया़ सुबह पांच बजे गांव के ही एक ग्रामीण हरी उरांव ने सड़क पर जीतराम उरांव का शव देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी़ पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा़ थाना प्रभारी रविरंजन कुमार ने बताया कि यह हिट एंड रन का मामला हो सकता है और इस संबंध में जांच की जा रही है़ पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान कर पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये है़ंं बिहार में पुन: एनडीए की सरकार बनेगी : ओम प्रकाश सिंह

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने चुनाव आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पुनः बनेगी. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में विकास के नये मापदंड स्थापित किये हैं. दंगा रहित, जातिवाद के जहर से मुक्त कर बिहार में सुशासन की स्थापना की है. लगातार 20 वर्षों से बिहार प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ता जा रहा है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार को एक नयी दिशा तथा भ्रष्टाचार, पलायन रोककर सुदृढ़ कानून व्यवस्था दी है़ यह बिहार की गौरवशाली परंपरा तथा देश के ऐतिहासिक महत्व को निश्चित रूप से आगे ले जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >