लोहरदगा में मैना बगीचा दुर्गा पूजा समिति की बैठक, सत्यजीत सिंह अध्यक्ष और विक्की गुप्ता बने सचिव

लोहरदगा की मैना बगीचा दुर्गा पूजा समिति ने आगामी उत्सव के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सत्यजीत सिंह अध्यक्ष और विक्की गुप्ता सचिव चुने गए हैं।

लोहरदगा. मैना बगीचा दुर्गा पूजा समिति नदिया की बैठक शनिवार को मैना बगीचा चौक परिसर में मुख्य संरक्षक सह पूर्व वार्ड पार्षद कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष विकाश कुमार ने वर्ष 2025 के आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया. समिति में सत्यजीत सिंह को अध्यक्ष, विक्की गुप्ता को सचिव और विकाश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

रंजीत लकड़ा, मुकेश देवघरिया, रितेश साहू (गुड्डू) और अवधेश साहू को उपाध्यक्ष तथा बबलू साहू और दीपक कुमार शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. राजन कुमार और संतोष कुमार को सह-सचिव तथा निलेश कुमार (बिट्टू) और आयुष कुमार को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया.

पंडाल, विद्युत सज्जा और पूजा की जिम्मेदारी तय

अंकित कुमार और अतुल कुमार को पंडाल प्रभारी, पिंटू साहू को विद्युत सज्जा प्रभारी तथा कुलदीप साहू को मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी. दिलीप कुमार, सिद्धार्थ देवघरिया (बड़कू), अमन कुमार और आयुष राज (छोटू) चंदा प्रभारी होंगे. वहीं पूजा प्रभारी के रूप में विक्रांत कुमार ठाकुर, रोशन कुमार विश्वकर्मा और कृष्णा टिबरेवाल को जिम्मेदारी दी गयी.

बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक और भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत भव्य पंडाल, विशाल एवं मनमोहक दुर्गा प्रतिमा और आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. समिति के सदस्यों ने पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया.

बैठक में बांके बिहारी बेदुवा, राजेंद्र वर्मा, उमेश कुमार, रामजी प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद साहू, मिथिलेश कुंवर, वासुदेव महतो, श्याम किशोर प्रसाद, भारत साहू, सुरेश सिंह, ज्योति सिंह, जगन्नाथ साहू, राजेश कुमार साहू, राजू साहू, अभिषेक कुमार समेत समिति के सभी पदाधिकारी, संरक्षक और मोहल्ले के गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >