लावापानी और 27 नंबर रेलवे ब्रिज बनेंगे श्रेणी ए के पर्यटन स्थल

लावापानी और 27 नंबर रेलवे ब्रिज बनेंगे श्रेणी ए के पर्यटन स्थल

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला पर्यटन समिति की बैठक हुई. इसमें लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज को श्रेणी ए तथा कोरांबे विष्णुपद मंदिर को श्रेणी सी से बी में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया. डीसी ने अधिसूचित पर्यटन स्थलों के विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाने और नंदिनी जलाशय में बोटिंग शुरू करने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. सभी पर्यटन स्थलों पर लाभुक समिति गठित होगी और वन भूमि वाले क्षेत्रों में सामुदायिक विकास केंद्र बनेंगे. बैठक में नये पर्यटन स्थल चिह्नित करने, डेंजर जोन समेत आवश्यक साइनेज, डिस्प्ले और हेल्पलाइन नंबर लगाने के निर्देश दिये गये. मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राक्कलन बनेगा और स्थानीय लोगों से सुझाव लिये जायेंगे. बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग सहित समिति के सदस्य मौजूद थे. लोहरदगा में खेल सुविधाओं का होगा कायाकल्प

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खेल संचालन समिति की बैठक हुई. इसमें जिले में शूटिंग, कुश्ती और एथलेटिक्स के आवासीय प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना बनाने और सेन्हा व पेशरार में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को ललित नारायण स्टेडियम और नदिया मिनी फुटबॉल स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाने को कहा गया. डे-बोर्डिंग खेलों में नामांकन के लिए सभी विभागों को तिथियों से अवगत कराने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसओ, डीइओ दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर और डीटीओ जया सांखी मुर्मू उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >