लोहरदगा के किस्को प्रखंड की सड़क दो साल भी नहीं चली, खर्च हुए हुए थे 2 करोड़ से ज्यादा

जानकारी के अनुसार खड़िया से जोबांग तक 5.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2.25 करोड़ की लागत से संवेदक लल्लु कुमार सिंह द्वारा वर्ष 2019 में पूर्ण किया गया था. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद से पांच वर्ष तक संवेदक को ही सड़क की मेंटेनेंस करनी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा.

लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड में विकास योजनाओं में लूट मची है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खड़िया से जोबांग तक बनी सड़क विकास योजनाओं की गुणवत्ता की पोल खोल रही है. उक्त सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है.

जानकारी के अनुसार खड़िया से जोबांग तक 5.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2.25 करोड़ की लागत से संवेदक लल्लु कुमार सिंह द्वारा वर्ष 2019 में पूर्ण किया गया था. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद से पांच वर्ष तक संवेदक को ही सड़क की मेंटेनेंस करनी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा.

इस संबंध में पूछने पर जेइ कांति कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत पांच वर्ष तक संवेदक द्वारा की जानी है. मरम्मत करने का निर्देश संवेदक को दिया जा चुका है. जल्द ही संवेदक द्वारा सड़क की मरम्मत करायी जायेगी.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >