झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन, सुहैल अमीन बने अध्यक्ष

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन, सुहैल अमीन बने अध्यक्ष

भंडरा. झामुमो प्रखंड समिति की बैठक शनिवार को भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सतीम टोप्पो और जिला प्रवक्ता मंसूर अंसारी भी शामिल हुए. बैठक में प्रखंड स्तरीय अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया. सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष सुहैल अमीन, कोषाध्यक्ष फरहान रजा खान, सचिव निरंजन एक्का, उपाध्यक्ष मंजकन लकड़ा व सुहैल मीरदाहा, सह सचिव सद्दाम खान और जमशेद मीरदाहा को नियुक्त किया गया. नवगठित पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया. परवेज अंसारी ने नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में योगदान दें. सतीम टोप्पो ने भी सभी को संगठन के प्रति वफादारी से काम करने का संदेश दिया. बैठक में प्रखंड सचिव मड़वारी उरांव, मोबारक अंसारी, निझर कुजूर, नीरज चोपड़ा, महफूज अंसारी, तबरेज अंसारी, साजिद अंसारी, जमशेद मीरदाहा, विनोद उरांव सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय

किस्को. किस्को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित झामुमो कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिनेश गुप्ता ने की. बैठक में राज्यकीय मध्य विद्यालय के समीप चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, नौशाद अहमद, उधवा उरांव, गीता देवी, इमरान खान समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >