पहले मैच में मेलानी ने दो गोल से गजनी को किया परास्त

पहले मैच में मेलानी ने दो गोल से गजनी को किया परास्त

कैरो़. प्रखंड क्षेत्र के सढ़ाबे महादेव मैदान में अकेला दिल बहार क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय हलधर गिरिधर फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. पहले दिन मेलानी बनाम गजनी, जामुन टोली बनाम हेसालंग, खलारी बनाम स्टेशन टोली लोहरदगा और हेसल बनाम एड़ादोन के बीच मुकाबले हुए. पहले मैच में मेलानी ने गजनी को दो गोल से हराया. उद्घाटन के अवसर पर मुखिया सुमित्रा उरांव, पंचायत समिति सदस्य सीमा भगत और उपमुखिया जगबंधन भगत ने सामूहिक रूप से किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें और टीमों के बीच भाईचारा को बनाये रखें. अकेला दिल बहार क्लब के अध्यक्ष राजेश्वर भगत ने बताया कि इस टूर्नामेंट में रांची, लोहरदगा, लातेहार समेत अन्य जिलों से कुल 32 टीमों ने भाग लिया है. मौके पर पूर्व मुखिया, ग्राम प्रधान, विभिन्न प्रतिनिधि, आयोजक और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. सड़क हादसे में घायल युवक रिम्स रेफर

फोटो घायल युवक

सेन्हा़. सेन्हा थाना क्षेत्र के छोटी मस्जिद के समीप रात में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल की लचर व्यवस्था से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इस घटना की जानकारी उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद को दी गयी. उपायुक्त ने सदर अस्पताल के डॉक्टर को फोन कर तुरंत उपचार का निर्देश दिया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को रांची रिम्स रेफर कर दिया. घायल की पहचान बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरक सियारटोली निवासी बलराम सोनी के 26 वर्षीय पुत्र विनय प्रसाद के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, टेलर संख्या ओडी 09 वी 8071 छोटी मस्जिद के समीप खड़ा था, तभी रांची की ओर जा रहे विनय प्रसाद की स्कूटी संख्या जेएच 07 एच 2881 टेलर से टकरा गयी. प्राथमिक उपचार में देरी और डॉक्टरों की गैरहाजिरी के कारण ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाये और एंबुलेंस की मदद से युवक को सदर अस्पताल भेजा. उपायुक्त ने हादसे और चिकित्सा व्यवस्था की जांच कराने के निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >