बाढ़ में बह रहे युवक को बचाने वाले चार युवकों को सम्मानित किया गया

कांग्रेस राष्ट्रीय युवा महासचिव सह ओड़िशा प्रभारी अभिनव सिद्धार्थ भगत ने विगत 27 जून को सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही नदी में एक युवक को पानी के तेज उफान से बचाने वाले भंडरा प्रखंड के चार युवकों को सम्मानित किया.

फोटो सम्मानित करते अभिनव सिद्धार्थ लोहरदगा. कांग्रेस राष्ट्रीय युवा महासचिव सह ओड़िशा प्रभारी अभिनव सिद्धार्थ भगत ने विगत 27 जून को सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही नदी में एक युवक को पानी के तेज उफान से बचाने वाले भंडरा प्रखंड के चार युवकों को सम्मानित किया. चारों युवकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर पानी की तेज धारा में बहते हुए युवक की जान बचायी थी. मौके पर अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि इस युग में इस तरह के लोगों का मिलना हम लोहरदगा जिलावासियों के लिए गर्व की बात है. आज के समय में लोग अपने-अपने में उलझ के रह जा रहे हैं. लेकिन इन चारों युवकों ने गंगा जमुना तहजीब को कायम रखते हुए मिसाल कायम करने का काम किया है. लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने भी इन युवकों को उनके इस कृत्य के लिए धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि लोहरदगा साजिद अहमद चंगु ने कहा कि हम लोग इन चारों को फूल और शाल देकर बहुत बड़ा एहसान नहीं किया. ऐसे लोगों को हर संभव प्रोत्साहित करना चाहिए. मौके पर युवा कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी,मनोज सोन तिर्की, आफताब आलम,ताज अंसारी, फिरोज अंसारी,सकील अहमद,सोनू कुरैशी, इमरान आजाद, सलमान अंसारी,संदीप उरांव, मुस्ताक अंसारी उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >