कैरो प्रखंड के किसान आधुनिक कृषि को अपनायें

प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों धान कटनी मिशनी का कार्य तेजी से चल रहा है.

कैरो. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों धान कटनी मिशनी का कार्य तेजी से चल रहा है. किसान जल्द से जल्द धान कटनी व मिशनी कर रवि फसल के लिए खेत तैयार करने के लिए खेत खाली करने लगे है. प्रखण्ड क्षेत्र के अधिकतर किसान धान का मिसाइ थ्रेशर मशीन के माध्यम से कर रहे हैं, तो वहीं कुछ किसान धान कटनी भी मशीनों से कर रहे हैं. एक ओर किसान धान मिशनी के साथ ही पशुओं के लिए कुट्टी का कटिंग भी खेतों में मशीन के माध्यम से करने लगे हैं व ढुलाई ट्रैक्टर से किया जा रहा है. विगत 5 से 7 वर्ष पूर्व धान मिसाई का कार्य पशुओं के द्वारा किया जाता था. परंतु इधर अधिकतर किसान पंजाब,हरियाणा के तरह ही कृषि कार्य मे मशीनों का उपयोग करने लगे है. किसानों का कहना है कि मशीन का उपयोग से समय व खर्च भी कम आती है. मशीनों के उपयोग से मजदूरों का झंझट नही होता है और समय का काफी बचत होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >