कैरो में हाथियों का उत्पात, फसल बर्बाद, दहशत में ग्रामीण

कैरो में हाथियों का उत्पात, फसल बर्बाद, दहशत में ग्रामीण

कैरो़ प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों का आना-जाना लगा है. सोमवार रात कुड़ू प्रखंड के नामनगर पतराटोली होते हुए 18 से 19 हाथियों का झुंड सुकरहुटु और कैरो टंगराटोली पहुंचा. हाथियों ने जामुनटोली निवासी पप्पू उरांव, शनि उरांव, विजय उरांव समेत एक दर्जन किसानों के बिंस, मटर, मक्का और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह होने से पहले सभी हाथी फिर से नामनगर पतराटोली लौट गये और वहीं डेरा जमाये हुए हैं. हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है, वहीं कुछ शरारती लोग रात में भी हाथियों को देखने पहुंच जाते हैं और उन्हें परेशान करते हैं. लगातार हाथियों के आने-जाने से खेतीबाड़ी को नुकसान हो रहा है. धान और मक्का जैसी फसलें नष्ट हो रही हैं. बीते कुछ दिनों में हाथियों के हमले से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है. वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि विभाग सक्रिय है, लेकिन ग्रामीणों को भी सावधान रहना होगा. हाथियों को छेड़ने या परेशान करने से बचें. संसाधनों की कमी के बावजूद पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है और हाथियों को सुरक्षित इलाके में भेजने की कोशिश जारी है. उन्होंने लोगों से सजग रहने व सूचना देने की अपील की़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >