शिक्षा और प्रतिभा के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास

शिक्षा और प्रतिभा के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास

लोहरदगा़ कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने रविवार को आनंद सरस्वती बाल निकेतन, पावरगंज, कुम्हार मोहल्ला में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में समाज के दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों, केंद्र व राज्य सरकार के भूतपूर्व अधिकारी, वर्तमान कर्मचारी, शिक्षक, कलाकार, मूर्तिकार और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया. समारोह का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रेम प्रजापति और संरक्षक विनोद प्रसाद, दिनेश प्रजापति, कमल महतो, चमर महतो, प्रदीप प्रजापति और विनोद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कवि चंदन प्रजापति ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की रीढ़ है और प्रतिभा सम्मान समारोह न केवल सम्मानित व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाता है बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनता है. जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने कहा कि ट्रस्ट पिछले 10 वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर समाज में शिक्षा, कला, शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है. संरक्षक विनोद प्रसाद ने कहा कि यह समारोह समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को प्रोत्साहन देगा. विशिष्ट अतिथि सहायक अभियंता सूरज कुमार ने भी कहा कि यह समारोह समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने अपने दादा स्व शनिचर महतो और पिता स्व नकुल प्रजापति के स्मृति में तथा कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने अपने पिता स्व कृष्णा राम प्रजापति एवं राधेश्याम प्रजापति की स्मृति में दुर्गा सप्तशती की पुस्तक दी. समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रजापति ने अपनी मां स्व मंजू देवी की स्मृति में 25 कुर्सियों का दान करने की घोषणा की. मौके पर संरक्षक दिनेश प्रजापति, वासुदेव महतो, कमल महतो, विनोद प्रसाद, चमर राम, प्रवीण कुमार, सहदेव प्रजापति, सरोज कुमार, दुर्गा प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, भूषण प्रजापति, देवानंद महतो सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >