लो…किस्को में सड़क दुर्घटना, चालक गंभीर रूप से घायल

जिले के किस्को थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर किस्को गोसाई टोली में शुक्रवार को एक अनियंत्रित इको कार (जेएच01इए 8454) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

लोहरदगा. जिले के किस्को थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर किस्को गोसाई टोली में शुक्रवार को एक अनियंत्रित इको कार (जेएच01इए 8454) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. गेट उखड़ गया और शीशे चकनाचूर हो ग. इस दुर्घटना में किस्को गोपालगंज निवासी विमलेश उरांव (पिता – सोहराई उरांव) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन किस्को थाना क्षेत्र के नगड़ा टोली निवासी धनराज उरांव (पिता – रंथू उरांव) का बताया जा रहा है। किस्को थाना के एएसआई धर्मदेव उरांव मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >