अफवाहों पर ध्यान ना दें, ना ही सोशल मीडिया पर इसे बढ़ावा दें : डॉ ताराचंद

अफवाहों पर ध्यान ना दें, ना ही सोशल मीडिया पर इसे बढ़ावा दें : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने एक मामले में दो पक्षों को बुलाकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की जिसमें उक्त मामले में दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं. उपायुक्त ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और दोनों पक्षों से आपसी सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की. साथ ही सख्त निर्देश दिये कि उक्त मामले में किसी प्रकार का अफवाह नहीं फैलाया जाये. सोशल म���डिया पर जिला प्रशासन और राज्य स्तर की टीम द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है. बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी द्वारा जानकारी दी गयी कि उक्त मामले में सदर थाना लोहरदगा में मामला केस नंबर 174/25 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की कि पर्व-त्योहारों में असामाजिक तत्वों द्वारा अक्सर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है. इसके लिए वे किसी भी माध्यम का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए लोगों से अपील है कि आप वैसे असामाजिक तत्वों के इरादों को सफल बनाने का माध्यम ना बनें और ऐसे किसी भी मैसेज को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करने से बचें. ऐसे किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय या जिला प्रशासन को सूचित करें. जिला प्रशासन लोहरदगा जिला में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बेहद संवेदनशील और तत्पर है. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, सदर थाना प्रभारी और दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >