गर्मी को लेकर मिट्टी के सकोर का वितरण आज से

जिले में बढ़ते बेतहाशा गर्मी में जहां आमजन बेहाल हैं, वहीं बेजुबान पशु पक्षी भी उतना ही व्याकुल है.

लोहरदगा. जिले में बढ़ते बेतहाशा गर्मी में जहां आमजन बेहाल हैं, वहीं बेजुबान पशु पक्षी भी उतना ही व्याकुल है. इस निमित्त आज 27 अप्रैल को प्रातः सातॉ बजे लोहरदगा साइंस फॉर सोसाइटी व बर्म्मन हाइवे पेट्रोल पंप के संयुक्त प्रयास से बीएस कॉलेज समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग में राहगीरों के बीच मिट्टी के सिकोरे व चावल के दाने प्रतिक के तौर पर वितरण किया जायेगा तथा लोगों से अपील की जायेगी कि वे स्वयं तथा अपने-अपने गांव मोहल्ले टोलों में जाकर लोगों को प्रेरित करें कि वे भी अपने-अपने घर मकानों के छतों में भूखे प्यासे पक्षियों लिए जल युक्त सिकोरा व चावल के दाने रखें तथा मकान के बाहर घुमंतू पशुओं हेतु भी पानी भरा नाद रखें. समिति सचिव राहुल कुमार ने आम जनों तथा स्कूली बच्चों से कार्यक्रम में सम्मिलित की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >