लोहरदगा. बैंक कॉलोनी चेकपोस्ट निवासी बालेश्वर प्रसाद सिंह के चतुर्थ पुत्र धनंजय प्रसाद सिंह का 17 सितंबर को दिल्ली के मैक्स अस्पताल, साकेत में ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया. वह 52 वर्ष के थे और भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे.
परिजनों के अनुसार, धनंजय प्रसाद सिंह ईमानदार, कर्मठ और गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे समाज में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है.
भक्सो हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार
धनंजय प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार लोहरदगा के भक्सो हरमू मुक्तिधाम में किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, समाज के लोग और शुभचिंतक शामिल हुए.
उनके निधन से सिंह परिवार ने एक कर्मठ और जिम्मेदार सदस्य खो दिया. परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.
