लोहरदगा. शहर के पावरगंज स्थित कोर्ट रोड के यज्ञ स्थल पर आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो रहा है. प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक देवपूजन, विभिन्न संस्कार और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. वहीं शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया जा रहा है. कथा और यज्ञ में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिल रही है तथा श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल हो रहे हैं. आयोजन समिति के लवकुश अग्रवाल ने बताया कि 26 जुलाई को कथा के साथ दीप यज्ञ आयोजित होगा. 27 जुलाई को सुबह यज्ञ की पूर्णाहुति, टोली विदाई तथा सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम परमपूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों से प्रेरित विश्वव्यापी अभियान के तहत हो रहा है. समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ, कथा और भंडारे का पुण्य लाभ लेने की अपील की है.
पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
Copied link
लोहरदगा के पावरगंज में आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. कार्यक्रम के विवरण और भंडारे की जानकारी पढ़ें.