भक्ति, उत्साह और संस्कृति का संगम, श्रद्धालुओं ने किये माता रानी के दर्शन

भक्ति, उत्साह और संस्कृति का संगम, श्रद्धालुओं ने किये माता रानी के दर्शन

लोहरदगा़ शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार शाम मिशन चौक स्थित मां चंडी नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा पंडाल का विधिवत शुभारंभ हुआ. उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया. पूजा पंडाल में पहुंचते ही समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया. पूरा परिसर जय माता दी के उद्घोष से गूंज उठा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, एकजुटता और संस्कृति का परिचायक है. लोहरदगा सहित पूरे प्रदेश में इस महापर्व का विशेष महत्व है. यहां की दुर्गा पूजा अपनी सादगी और भव्यता दोनों के लिए जानी जाती है. उन्होंने समिति के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र जैसे अवसर समाज को जोड़ने का काम करते हैं. पूजा समिति के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पंडाल में आकर माता रानी के दर्शन करें और पुण्य के भागी बनें. पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी लाइटिंग और धार्मिक झांकियों से सजाया गया है. मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है. इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी प्रारंभ हो गयी, जिसमें प्रतिदिन भक्ति संगीत, आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी. मां चंडी नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ने बताया कि महासप्तमी से लेकर विजयादशमी तक भक्तों के लिए विशेष आयोजन किये गये हैं. समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करें. मौके पर मनोज जायसवाल, नवीन जायसवाल, निश्चय वर्मा, कुणाल वर्मा और विनय अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >