कांग्रेस की जीत है जातिगत जनगणना की मंजूरी

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराने का फैसला वास्तव में राहुल गांधी और कांग्रेस की जीत है.

लोहरदगा. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा देश में जातिगत जनगणना कराने का फैसला वास्तव में राहुल गांधी और कांग्रेस की बहुत महत्वपूर्ण जीत है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से यह भी प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस केवल और केवल उन्हीं मुद्दों के साथ चलती है जो जनता के हित में है और अधिकांश लोगों की जिस मुद्दे के प्रति पूरी तरीके से सहमति है. जब इस मुद्दे के प्रति लोगों के प्रबल समर्थन का पता सरकार को चला तो उसने जातिगत जनगणना को अपनी मंजूरी दे दी. श्री साहू ने कहा कि जिस प्रकार जातिगत जनगणना को मंजूरी मिली उसी प्रकार से कांग्रेस का वह संघर्ष भी जारी रहेगा जिसमें आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की बात है और हम इसे भी लेकर के रहेंगे. श्री साहू ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है. इंडिया गठबंधन ही एकमात्र ऐसा जुझारू और जनहित के प्रति समर्पित गठबंधन है जिसके मुद्दे की तलाश आम लोगों के बीच में होती है ना कि वह किसी के मन की उपज होती है या किसी व्यक्ति विशेष के दिमाग की. श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आज सभी लोगों में जिस प्रकार का सकारात्मक संदेश गया है उसका फायदा देश को मिलेगा और जातिगत जनगणना होने के बाद न केवल जमीनी स्तर पर सही एवं सटीक नीतिगत निर्णय लिये जायेंगे. बल्कि उसी के अनुसार सरकार की कल्याणकारी योजना तय होगी. उन्होंने कहा कि अब भाजपा अपनी पुरानी आदत के अनुसार इस निर्णय को भुनाने की कोशिश करेगी लेकिन आम जनता अच्छी तरीके से समझ गयी है कि कौन जनहित के प्रति समर्पित है और कौन केवल अपने लिये राजनीति करता है. उन्होंने कहा कि जनहित के प्रति कांग्रेस के संकल्प के तहत ही अगले 6 मई को राजधानी के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली के प्रति भारी संख्या में आम लोगों का सकारात्मक रुझान और समर्थन मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >