अंसारी समाज ने सरकार से आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी की रखी मांग

अंसारी समाज ने सरकार से आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी की रखी मांग

लोहरदगा़ लोहरदगा सदर प्रखंड स्थित नया नगर भवन में जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस का एक दिवसीय सम्मेलन जिलाध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, संयोजक सह प्रदेश सचिव हाजी अब्दुल जब्बार और सगीर अंसारी विशेष रूप से उपस्थित थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस आजादी से पहले से सक्रिय संगठन है और देश की करीब 60% आबादी और झारखंड में 18% आबादी अंसारी समाज की है, बावजूद इसके समाज को उसके अनुपात में हिस्सेदारी नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि समाज को उसकी हिस्सेदारी दिलाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है. सम्मेलन में 15 सूत्री मांगें पारित की गयी. राजनीति में हमेशा पीछे रखा गया : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अंसारी समाज बड़ी आबादी वाला समाज है, जिसे राजनीति में हमेशा पीछे रखा गया. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह समाज को दबाने की साजिश करती है और राज्य में नफरत फैलाती है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि समाज को उसके अनुपात के अनुसार हिस्सेदारी मिले. समाज को शत-प्रतिशत हक अधिकार दिलाने का प्रयास करेंगे : पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि शुरू से ही अंसारी समाज अपने हक अधिकारों के लिए ठगा गया है और उनका प्रयास रहेगा कि समाज को शत-प्रतिशत हक अधिकार दिलाया जाये. कार्यक्रम के संयोजक हाजी अब्दुल जब्बार ने पंद्रह सूत्री मांग पत्र पढ़ा और मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा. मौके पर प्रदेश महासचिव मोजम्मिल अंसारी, सवारत हुसैन अंसारी, ऐनुल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि निशित जायसवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शकील अहमद, इम्तियाज अंसारी, हातिम अंसारी, रूस्तम अंसारी, जहूर अंसारी, सेराज अंसारी, रौनक इकबाल, एजाज अंसारी, इलियास अंसारी, जुल्फान अंसारी, मोजाहिर अंसारी, हसीब अंसारी, परवेज आलम, नसीम अंसारी, अंजुमन के सदस्य और क्षेत्रीय गणमान्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >