पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करना होगा : सुखदेव भगत

पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करना होगा : सुखदेव भगत

लोहरदगा़ लोहरदगा लोकसभा के सांसद और राजस्थान के ऑब्जर्वर सुखदेव भगत राजस्थान के ब्यावर जिला पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर पार्टी को मजबूती देने के लिए यह बैठक आयोजित की गयी है. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की सोच है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बने, इसलिए संगठन की जमीनी हकीकत, कार्यकर्ताओं की गतिविधियां और पार्टी की ताकत को समझना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जिला कमेटी को अधिकाधिक शक्ति देने के साथ ऐसे लोगों को चयनित करना है जो पार्टी के लिए समर्पित और सक्रिय हों. उनका मानना है कि यदि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ पूरी तन्मयता से कार्य करेंगे, तो आने वाला कल राज्य में कांग्रेस के शासन का होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच कांग्रेस की छवि को स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा़ पूरी तन्मयता के साथ पार्टी में काम करेंगे तो निश्चित रूप से आने वाला कल राज्य में कांग्रेस का शासन होगा. प्रकाश रजक को कोडरमा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर धोबी महासंघ ने बधाई दी कुड़ू़. अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश नेतृत्व एवं पदाधिकारियों ने कोडरमा जिला इकाई के प्रकाश रजक को कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई दी. महासंघ के नेताओं ने कहा कि प्रकाश रजक को मिली जिम्मेदारी को वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभायेंगे. बधाई देने वालों में धोबी समाज के राजू कुमार रजक, अमित कुमार, गोविंद रजक, सुनील रजक, कैलाश बैठा, बिरेंद्र रजक, जयधन बैठा, दिलीप बैठा, विरेंद्र बैठा, राकेश कुमार रजक, बरुण बैठा सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >