Lohardaga News: बरवा टोली देवी मंडप में 7 सितंबर से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, 8 को महाआरती-भंडारा

लोहरदगा के श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर में 7 सितंबर को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भक्त भंडारे का आनंद लें।

लोहरदगा : शहर के बरवा टोली स्थित श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में आगामी 7 सितंबर को होने वाले 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी. मंदिर समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं.

बताया गया कि 7 सितंबर को मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसका समापन 8 सितंबर की सुबह होगा. इस दौरान श्रद्धालु अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण करेंगे.

शाम में होगी भव्य महाआरती

आयोजन के दौरान 7 सितंबर की शाम मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. अखंड हरिकीर्तन और महाआरती को लेकर श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा. मंदिर की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी.

समापन के बाद होगा भंडारा

अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद 8 सितंबर की सुबह मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा. इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे.

बैठक में आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अखंड हरिकीर्तन और महाआरती में शामिल होने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है.

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन गोयल, भानु प्रताप, पवन अग्रवाल, जय प्रकाश साहू, सचिव राजीव रंजन, सह-सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिस मितल, सह-कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, संजय अग्रवाल, अमर गोस्वामी, कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, संगठन सचिव गौरव अग्रवाल (लड्डू), विक्की मिश्रा, आनंद पाण्डेय समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >