भविष्य में भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम करने का आह्रान फोटो.अधिकारियों को सम्मानित करते लोग लोहरदगा. केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में लोहरदगा जिला के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. मौके पर कहा गया कि रामनवमी पूजनोत्सव तथा चैत्र दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा तथा रामनवमी शोभायात्रा के साथ साथ विभिन्न अखाड़ों में आयोजित अस्त्र शस्त्र चालन तथा बाजा प्रतियोगिता की सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में विभिन्न धार्मिक संगठनों, मीडियाकर्मी, आम सनातन जनता का सहयोग के साथ साथ प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा. पूरा त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में उत्साह व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान पुलिस की चहुंओर तैनाती और सजगता की जितनी तरीफ की जाये, कम है. इसके लिये पूरा पुलिस प्रशासन धन्यवाद का पात्र है. अतः प्रशासन की सराहनीय भूमिका को साधुवाद देने के लिए केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेंड़ा की अगुवाई में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार, श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सदस्य रितिक वर्मा, विकास साहू ने पुलिस अधीक्षक हारिश बीन ज़मां , उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा तथा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें प्रसाद देकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्म्मनित किया गया, और सभी उपस्थित संगठन के प्रतिनिधि द्वारा भविष्य में भी होनेवाली धार्मिक अनुष्ठानों में प्रशासन द्वारा इसी तरह सहयोग प्राप्त कर शांतिपूर्ण माहौल में मिलकर काम करने व संपन्न करवाने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
