कांग्रेस पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस पार्टी के पंचायती राज कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के विरोधियों और भीतरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

लोहरदगा. लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस पार्टी के पंचायती राज कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के विरोधियों और भीतरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने पार्टी को अंदर से खोखला करने की कोशिश की है. ऐसे लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है. यह लोग कांग्रेस पार्टी में रहते हुए कांग्रेस पार्टी को भीतर से कमजोर करते रहे. जिसकी वजह से पार्टी की कई बार फजीहत हुई है. संदीप गुप्ता ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के लोहरदगा विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर रामेश्वर उरांव के खिलाफ कुछ नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था. उन्हें हराने की कोशिश की गयी थी. इन लोगों को चिह्नित करते हुए जांच करने की शिकायत पार्टी आलाकमान से की गयी थी. ये सभी लोग लोहरदगा विधानसभा चुनाव के समय खुलेआम डॉक्टर रामेश्वर उरांव के खिलाफ काम कर रहे थे. उसने से कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो पहले भी पार्टी विरोधी कार्य की वजह से पार्टी से निकाले जा चुके हैं. फिर एक बार ऐसी ही हरकत कर रहे हैं.पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू और डॉ. रामेश्वर उरांव के साथ-साथ निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली थी. जो लोग पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखित रूप से स्थानीय विधायक डॉक्टर रामेश्वर उरांव ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें विधायक राजेश कच्छप और कुमार महेश सिंह शामिल हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सामने कर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >