गांवों में भ्रमण कर रहा हाथियों का झुंड, दहशत

भंडरा के लोग आहले सुबह देखा की एक हाथी कुंबटोली से अखिलेश्वर धाम की तरफ जा रहा है. लोगों में भय बन गया .

भंडरा. जंगली हाथी के आतंक से प्रखंड क्षेत्र के लोग भयभीत हैं. मंगलवार की अहले सुबह एक जंगली हाथी भंडरा की तरफ से अखिलेश्वर धाम होते हुए बिछिया टोली, लड़ाई टंगरा की तरफ से घूमते हुए कुम्हरिया बगुला पतरा पहुंचा है. यह जंगली हाथी भंडरा के तरफ से कुबाटोली होते हुए अखिलेश्वर धाम की तरफ से गया है. भंडरा के लोग आहले सुबह देखा की एक हाथी कुंबटोली से अखिलेश्वर धाम की तरफ जा रहा है. लोगों में भय बन गया . यह हाथी अखिलेश्वर धाम से आगे बढ़ते हुए बिछिया टोली में मिसराज उरांव का घर को क्षतिग्रस्त किया. छोटू उरांव का घर एवं घेराव को क्षतिग्रस्त किया. कशपुर गांव निवासी शिक्षक सकल उरांव का पल्सर मोटरसाइकिल को पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया. भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने क्षेत्र में हाथी के भ्रमण को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >