उर्स के मौके पर आयोजित हुआ कव्वाली का मुकाबला
लोहरदगा.हजरत बाबा दुखन शाह का 92 वां सलाना उर्स संपन्न हो गया. उर्स के मौके पर बाबा के मजार पर चादरपोशी करने वालों की भीड़ रही. उर्स को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. पूरी व्यवस्था की कमान एसपी कार्तिक एस संभाले हुए थे. इस मौके पर आयोजित कव्वाली कार्यक्रम का उदघाटन विधायक सुखदेव भगत ने किया. उर्स कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू तथा नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का एवं अभिनव सिद्धार्थ भी मौजूद थे. श्री साहू ने कहा कि लोहरदगा के लोग इंसानियत को तव्वोजह देते हैं. इस मौके पर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगने दूर से लोग आते हैं. विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि यह हजरत बाबा दुखनशाह का ही कृपा है कि लोग यहां मिल जुलकर रहते हैं.
लोहरदगा में बाबा की कृपा हमेशा बनी रहे. नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का ने कहा लोग इसी तरह प्रेम भाव बनाये रखे और लोहरदगा जिला प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता जाये. इस अवसर पर कव्वाली का मुकाबल अनिस साबरी एवं सलीम जावेद के बीच हुआ. रात भर कव्वाली की महफिल सजी रही. लोगों ने पूरी रात कव्वाली का मजा लिया.आयोजन को सफल बनाने में अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी फहीम कुरैशी, सेक्रेट्री फिरोज राही, मो इम्तियाज खान, अब्दुल जब्बार, फिरोज शाह, असगर अंसारी, अब्दुल सलाम कादरी, फिरोज अंसारी, मुमताज अंसारी, इरफान अहमद, यासीन कुरैशी, मास्टर तौहिद, शमीम अंसारी, हाजी वल अहमद, शमीम खलिफा रिंकू कुरैशी, मुस्ताक आलम कुरैशी, मो मनीरूद्दीन, मो अबुल कलाम तैगी, असगर तैगी व अन्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
आयोजन के लिए शुक्रिया अदा किया : सलाना उर्स के संपन्न हो जाने पर अंजुमन इसलामिलया के नाजिम-ए-आला अब्दुल जब्बार ने तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं पूरी आवाम के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सबों के सहयोग से ही आयोजन खुशगवार माहौल में संपन्न हो गया.
