अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा का मूल मंत्र : ओमप्रकाश सिंह

अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा का मूल मंत्र : ओमप्रकाश सिंह

भंडरा़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय आयोजन रविवार को करपात्री सेवा सदन, मसमानो में संपन्न हुआ. भंडरा दक्षिणी मंडल के इस शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव ने की. प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार किया गया. निरंतर अभ्यास से आती है कार्य में कुशलता : मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य को जानते हुए भी निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है ताकि संगठन की नीतियां हमें सदैव याद रहें. उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेहनती और लगनशील है, जिसकी बदौलत आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भारत में पिछले 11 वर्षों से भाजपा गठबंधन की सरकार सेवा और सुशासन के मंत्र पर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय संदेश ही हमारा मार्गदर्शक है. समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना को पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है. हमारा अंतिम लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है. अनुभवी प्रशिक्षकों ने दिया मार्गदर्शन : प्रशिक्षण सत्रों में जिला अध्यक्ष अजय पंकज, सह-संयोजक बालकृष्ण सिंह, अमित लोहरा, संजय चौधरी, जगनंदन पौराणिक, सूरजमोहन साहू, बजरंग उरांव और ईश्वरी मोहन शर्मा ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम का संचालन दशमी कुमारी ने किया. मौके पर हरिनाथ महतो, उमेश साहू, कलेश्वर साहू, शिला देवी, दिलीप नाथ शाहदेव, अनुज महतो और रामकुमार साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >