कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, आधुनिक तकनीक और विचारधारा की दी गयी जानकारी

कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र, आधुनिक तकनीक और विचारधारा की दी गयी जानकारी

कुड़ू़ भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया. मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, कार्यशैली और वैचारिक अधिष्ठान के सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षित किया गया. अनुभवी प्रशिक्षकों ने साझा किये अनुभव : प्रशिक्षण के प्रथम चरण में अजय मित्तल ने वैचारिक अधिष्ठान और श्रीचंद प्रजापति ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला. द्वितीय चरण में जिला अध्यक्ष अजय पंकज ने अंत्योदय से संतृप्ति विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. वहीं, राजकुमार वर्मा ने कार्य पद्धति और जिला प्रतिनिधि विश्वजीत भारती ने कार्य विस्तार की बारीकियां समझायीं. मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने स्वयं प्रशिक्षक के रूप में सोशल मीडिया, एआइ नमो और सरल ऐप के उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी. आगामी चुनौतियों के लिए तैयार हुए कार्यकर्ता : पूरे प्रशिक्षण वर्ग की निगरानी जिला प्रभारी प्रकाश नायक ने की. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा और वे आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायेंगे. मौके पर धीरज प्रसाद, राजू कुमार रजक, राजेश प्रसाद, विनय कुमार, जतन मुंडा, निरंजन सिंह, मनोज सिंह, शशि कुमार, सीताराम गिरी, सूरज प्रसाद साहू, कृष्णा कुमार, बुद्धेश्वर उरांव, अरुण साहू, बरूण बैठा, अविनाश सिंह, सुनील यादव, सुनील भारती सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >