अमन व खुशहाली की दुआ मांगी

हजरत बाबा की मजार पर चादरपोशी करने वालों की भीड़ उमड़ी लोहरदगा : हजरत बाबा दुखन शाह की दरगाह में शुक्रवार से आस्था का मेला शुरू हो गया. बाबा के दरगाह पर चादरपोशी के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सालाना उर्स के मौके पर चार दिवसीय आयोजन के पहले […]

हजरत बाबा की मजार पर चादरपोशी करने वालों की भीड़ उमड़ी
लोहरदगा : हजरत बाबा दुखन शाह की दरगाह में शुक्रवार से आस्था का मेला शुरू हो गया. बाबा के दरगाह पर चादरपोशी के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है.
सालाना उर्स के मौके पर चार दिवसीय आयोजन के पहले दो दिन परचम कुसाई और नातिया एवं केरत के इनामी मुकाबला संपन्न हो गया. शुक्रवार की सुबह गुसुल संदल के बाद चादर पोशी का सिलसिला शुरू हुआ. जिले के उपायुक्त विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, एसडीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित अंजुमन इसलामिया के ओहदेदारों ने लोहरदगा थाना परिसर से चादर लेकर हजरत बाबा दुखन शाह के मजार पर चढ़ाये. मौके पर अधिकारियों ने जिले में अमन चैन एवं खुशहाली की दुआएं मांगी. मौके पर पुलिस के जवानों द्वारा बाबा को सलामी भी दी गयी.
इधर नगर परिषद अध्यक्ष पवन एक्का ने बाबा की दरगाह पर चादरपोशी कर जिलेवासी, झारखंड वासियों के साथ देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. बाबा के दरगाह में मौलाना शमीम रिजवी ने इंसानियत का मसीहा पुस्तक देकर नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का को सम्मानित किया. मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर, पप्पू खान, कुमार संदीप, अरशद आलम, नेहाल कुरैशी, फारुख कुरैशी, संजय गुप्ता,अनिल सोनी आदि मौजूद थे. सुबह 6 बजे से कुरान ख्वानी, दिन के 1 बजे से लंगर ख्वानी का आयोजन गरीब नवाज ट्रस्ट की तरफ से किया गया. रात में कव्वाली की महफिल सजायी गयी जो देर रात तक चलती रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >