लोहरदगा. सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर की आचार्या कमलावती सिंह को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. आचार्य अशोक सिंह ने कहा कि प्रेम और स्नेह बच्चों का अपूर्व श्रृंगार होता है. कमलावती सिंह ने सभी बच्चों को यह पवित्र श्रृंगार आजीवन प्रदान किया है. सरिता जायसवाल ने कहा कि हम सबों के लिए कमलावती सिंह ने प्रेरणा स्त्रोत एवं पथ प्रदर्शक के रूप में काम किया है.
कमलावती सिंह ने कहा कि गुरुजन प्रेरणास्त्रोत होते हैं. इनका सदैव आदर करना चाहिए. विद्यार्थियों को सदैव विनम्र होना चाहिए तथा निष्ठा और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन शशिधर लाल अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में सचिदानंद लाल अग्रवाल, विनोद राय द्वारा कमलावती सिंह को सम्मान एवं रामायण पुस्तक प्रदान किया गया. धन्यवाद ज्ञापन सुरेश चंद्र पांडेय ने किया. मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय, शशिधर अग्रवाल, कृष्णा प्रसाद, नंदकिशोर साहू, राजेश पांडेय, जगदीश पांडेय, कुशवाहा कांत, गणेश प्रसाद, नंदकिशोर साहू, अशोक प्रसाद, महेंद्र मिश्र, त्रिलोचन साहू, रीता तिवारी, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, अशोक सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
