ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

कुड़ू ( लोहरदगा ) : प्रखंड के बड़कीचांपी पंचायत में गठित कमल क्लब को रद्द करने की मांग को लेकर बड़कीचांपी पंचायत सचिवालय में प्रखंड प्रमुख परिबा मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक के बाद कुडू बीडीओ को आवेदन दिया गया. बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि कमल क्लब का गठन […]

कुड़ू ( लोहरदगा ) : प्रखंड के बड़कीचांपी पंचायत में गठित कमल क्लब को रद्द करने की मांग को लेकर बड़कीचांपी पंचायत सचिवालय में प्रखंड प्रमुख परिबा मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक के बाद कुडू बीडीओ को आवेदन दिया गया. बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि कमल क्लब का गठन बड़कीचांपी में कब किया गया, किसी को पता नहीं है. गुपचुप तरीके से गठन किया गया, जो गलत है. दोबारा ग्राम सभा कराते हुए कमल क्लब का गठन किया जाये.

प्रखंड प्रमुख परिबा मुंडा ने कहा कि बड़कीचांपी पंचायत के ग्रामीणों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दिया जायेगा. कमल क्लब का गठन गुपचुप तरीके से कराना गलत है, यदि दोबारा चुनाव नहीं कराया गया, तो मामले को ऊपर तक लेकर जायेंगे. बैठक के बाद एक हस्ताक्षायुक्त आवेदन सौंपते हुए दोबारा ग्राम सभा के माध्यम कमल क्लब का गठन किया जाये. बैठक में प्रमुख परिबा मुंडा, उपमुखिया लाल पंचम नाथ शाहदेव, विनोद मुंडा, महेंद्र यादव, राजू भगत, मुकुंद प्रजापति, कामेश यादव, राजेश राम, रामानुज भगत, सुरेश तुरी, रमेश प्रजापति, अफरोज अंसारी समेत 33 ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >