भारतीय संस्कृति सर्वश्रेष्ठ: आचार्य

लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम के प्रांगण में गुरुवार को वेद प्रचार सप्ताह का समापन हुआ. यहां यज्ञ के पश्चात भजन, प्रवचन एवं भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर आचार्य शरतचंद्र आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृति है, जो सत्य पर आधारित है. उन्होंने कहा कि सत्य ओझल हो सकता […]

लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम के प्रांगण में गुरुवार को वेद प्रचार सप्ताह का समापन हुआ. यहां यज्ञ के पश्चात भजन, प्रवचन एवं भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर आचार्य शरतचंद्र आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृति है, जो सत्य पर आधारित है. उन्होंने कहा कि सत्य ओझल हो सकता है, किंतु समाप्त नहीं हो सकता. संस्कृति की रक्षा के लिए हम सभी को तैयार रहना चाहिए. कार्यक्रम को सीताराम शर्मा, सच्चिदानंद अग्रवाल, विश्वनाथ वाचस्पति, शिवशंकर सिंह, डॉ राज मित्तल, भूषण प्रसाद व गणेश कुमार शास्त्री ने भी संबोधित किया. संचालन आशीष कुमार आर्य एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार आर्य ने किया. इसके पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर बड़की चांपी एवं शांति आश्रम के ब्रह्मचारियों ने अतिथियों का स्वागत किया.
मौके पर अध्यक्ष गोपाल आर्य एवं इंद्रजीत त्यागी के अलावा रामकिशुन जायसवाल, राकेश प्रसाद, लाल नवल, शिवप्रसाद राजगड़िया, मनोज दास, सुधीर अग्रवाल, संजय चंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह, प्रमेंद्र सिंह, संत कुमार आर्य, रामप्रसाद साहू, चंद्रपाल साहू, यदुनंदन तिवारी, लाल उपेंद्र नाथ, जितेंद्र मेहेर, अनुज कुमार गिरी, रवि शंकर राय, दीपक सर्राफ, ब्रजमनी पाठक, कुंती साहू व राजकुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >