लोहरदगा़ वनवासी कल्याण केंद्र परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रितेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें विहिप झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी. आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार : बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. इसके साथ ही 25 से 30 अप्रैल तक सीता नवमी पखवाड़ा आयोजित करने की रणनीति बनायी गयी. कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होंगे कार्यकर्ता : संगठन विस्तार के तहत चतरा में आयोजित होने वाले दुर्गा वाहिनी वर्ग में लोहरदगा से 20 महिला कार्यकर्ताओं को भेजने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, बोकारो में आयोजित विहिप और बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्ग में भी जिले के युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. संगठन के सशक्तिकरण पर जोर : प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के अनुभवों से सीख लेकर आगामी लक्ष्यों को और अधिक संगठित तरीके से प्राप्त करना होगा. उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने और समाज हित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया. बैठक में विहिप, गुमला विभाग के विभाग मंत्री केशवचंद्र साय, रंजीत कुमार साहू, कार्तिक विश्वकर्मा, पवन प्रजापति, विकास यादव, प्रद्युमन पाठक, राजकुमार साहू, अनुभव कुमार, अभय कुमार, अमरदीप पांडे, विवेक कुमार, रोबिन श्रीवास्तव, शंकर साहू, शिवसागर प्रजापति, अमृत कांस्यकार, नीरज कुमार साहू, अनुराधा देवी, रामवती देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डॉ आंबेडकर जयंती और सीता नवमी पखवाड़ा मनाने का निर्णय
डॉ आंबेडकर जयंती और सीता नवमी पखवाड़ा मनाने का निर्णय
