भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मना पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मना पार्टी का स्थापना दिवस

लोहरदगा़ लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी ने पार्टी का 47वां स्थापना दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने की. इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प को सामूहिक रूप से दोहराया. वैचारिक संबोधन और गौरवशाली इतिहास : कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा आज अपनी नीतियों और सिद्धांतों के कारण विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की विचारधारा राष्ट्र प्रथम पर आधारित है और जमीनी कार्यकर्ता ही इस संगठन की असली शक्ति हैं. वरिष्ठ नेता उमेश कांस्यकार और विनोद राय ने भी पार्टी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला. भविष्य के संकल्प और एकजुटता : अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि पिछले 47 वर्षों की यात्रा संघर्ष, समर्पण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के लिए हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभायें. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हर्षनाथ महतो, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सामेला भगत, मीना बाखला, शंकर प्रजापति, पवन तिग्गा, जिला मंत्री जगनंदन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन साहू, सेन्हा मंडल अध्यक्ष नवल साहू, प्रकाश नायक, सरजू साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >