हेसल डंपिंग यार्ड में अनलोडिंग ठप होने से संकट, हस्तक्षेप की मांग

हेसल डंपिंग यार्ड में अनलोडिंग ठप होने से संकट, हस्तक्षेप की मांग

लोहरदगा़ झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (लोहरदगा, गुमला, लातेहार) का एक शिष्टमंडल सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमित कुमार से मिला. शिष्टमंडल ने क्षेत्र में बॉक्साइट परिवहन के दौरान आ रही बाधाओं और हेसल डंपिंग यार्ड की अव्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की. चरमरा गयी परिवहन आधारित अर्थव्यवस्था : एसोसिएशन ने बताया कि हेसल में बॉक्साइट डंपिंग यार्ड बने एक वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आये दिन यहां अनलोडिंग बाधित रहती है. इस कारण सैकड़ों ट्रक कई दिनों तक खड़े रह जाते हैं. परिवहन ठप होने से न केवल ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि हजारों मजदूरों, चालकों और सह-चालकों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. इससे जुड़े छोटे व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हैं. एसडीओ ने दिया समाधान का भरोसा : मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जायेगा और समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जायेगा. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सर्राफ, सचिव मोहम्मद कैश, चंदन कुमार, हर्षित सोनी, विपुल कुमार, श्रवण सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >