बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से गेहूं और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान

बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से गेहूं और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान

कुड़ू़ कुड़ू प्रखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बेमौसम बारिश और तेज आंधी-तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है. शुक्रवार से शुरू हुआ मौसम का यह मिजाज सोमवार तक जारी रहा, जिससे खेतों में खड़ी तैयार गेहूं की फसल और बड़े पैमाने पर लगी सब्जियों को भारी क्षति पहुंची है. गेहूं की फसल पर संकट : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश और शनिवार रात को आये तेज आंधी-तूफान के कारण गेहूं की तैयार फसल खेतों में बिछ गयी है. रविवार और सोमवार को भी दिन भर जारी बारिश की वजह से किसान गेहूं की कटाई और मिसनी का कार्य नहीं कर पा रहे हैं. फसल के भीगने से दानों की गुणवत्ता खराब होने और पैदावार घटने की आशंका से किसान चिंतित हैं. सब्जी उत्पादन पर बुरा असर : बारिश का सबसे घातक प्रभाव सब्जी की फसलों पर देखा जा रहा है. खेतों में लगी टमाटर की फसल में फूल और फल आये हुए थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश से फूल झड़ रहे हैं और फल जमीन पर गिरकर सड़ रहे हैं. सोमवार को प्रखंड में लगभग 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है. जलजमाव के कारण फूलगोभी और बंदगोभी की फसलें पूरी तरह नष्ट होने के कगार पर है. इसके अलावा मिर्च, धनिया पत्ती, विभिन्न प्रकार के साग, फरसबीन, कद्दू, खीरा और बैंगन जैसी अन्य फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों का कहना है कि खेतों में पानी जमा होने से पौधों की जड़ें गल रही हैं, जिससे पूरी लागत डूबने का खतरा पैदा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >