नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कुड़ू : थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रीना (बदला नाम) ने अपने बयान में कहा है कि 23 अगस्त की शाम को वह गांव […]

कुड़ू : थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रीना (बदला नाम) ने अपने बयान में कहा है कि 23 अगस्त की शाम को वह गांव के बेला उरांव के घर चावल लाने जा रही थी.
इसी दौरान डोरोटोली का विनोद मुंडा पहुंचा और उसे खींचते हुए योगेंद्र उरांव के घर के समीप निर्माणाधीन घर में ले गया और बंधक बना कर रात भर उसका शारीरिक शोषण किया. साथ ही घर में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. 24 अगस्त की सुबह मेरे घरवाले खोजते हुए आये. इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गयी, फिर कुड़ू थाना को मामले से अवगत कराया. पुलिस ने आरोपी विनोद मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >