लाभुकों के चयन को लेकर वार्ड का भ्रमण

लोहरदगा : नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का व कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर ने वार्ड संख्या 22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के चयन एवं सत्यापन के लिए भ्रमण किया. भ्रमण के क्रम में दोनों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई, शौचालय निर्माण तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. आवास योजना के लाभुकों के […]

लोहरदगा : नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का व कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर ने वार्ड संख्या 22 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के चयन एवं सत्यापन के लिए भ्रमण किया.
भ्रमण के क्रम में दोनों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई, शौचालय निर्माण तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. आवास योजना के लाभुकों के चयन के साथ-साथ बारिश में हुए घर ध्वस्त का भी जायजा लिया गया. मौके पर शौचालय निर्माण, नाली निर्माण व पुराने कुओं की मरम्मत की बात कही गयी. पावन एक्का व गंगा राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 14 लाभुकों का चयन भी किया. मौके पर वार्ड पार्षद ओम पाल उरांव व कुमार संदीप आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >