लोहरदगा़ : राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल में नामांकन के लिए आयोजित नेशनल एलीजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट नीट में लोहरदगा संजय गांधी पथ निवासी विनोद कुमार सिन्हा मुन्ना की पुत्री रिम्मी सिन्हा ने बेहतर प्रदर्शन किया है.
रिम्मी की इस सफलता पर उनके परिजनों के साथ कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, विधायक सुखदेव भगत, डॉ गणेश प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा, सुनील सिन्हा, अजय सिन्हा, राकेश सिन्हा,अशोक कुमार, विजय कुमार यादव, अवधेश मित्तल, अजय कुमार लाल, अभिजीत घोष व डॉ सरफराज सहित अन्य लोग शामिल हैं.
