नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 55 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी

सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी एवं सुबोध महतो ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शिविर का शुभारंभ किया. शिविर में 55 लोगों ने अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करवा कर लाभान्वित हुए. हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की नि:शुल्क जांच की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि बहुत से लोगों को कमजोरी लगना, पैर-हाथ,घुटनों आदि में दर्द रहना,भूख नहीं लगना, चक्कर आना,नींद बहुत आना या नींद नहीं आना आदि कई बीमारियों का पता नहीं रहता, और मेडिकल से अपने मन से दवा ले लेते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदेह होता है, सभी चीज जांच के उपरांत ही पता चलता है, कि किस कारण से बीमारी है तब उक्त बीमारियों का इलाज सही से किया जा सकता है. जिला अध्यक्ष ने सभी से अपील की है कि नि:संकोच इस शिविर में आकर अपना शारीरिक स्वास्थ्य जांच करवा कर डॉक्टर से परामर्श लें. डॉ कुमुद अग्रवाल ने कहा कि सही से जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर का होना अत्यंत आवश्यक है. शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, संजय चौधरी, सुबोध महतो, अतुल सर्राफ, धनंजय कास्यंकार, सत्यम सर्राफ, सुरेंद्र जग्गी, अंजलि सर्राफ, नितेश कुमार शर्मा, बिंदेश्वरी मिस्त्री, हरि उरांव, सागर मंडल, सीता कुमारी, बेबी देवी, लोकेश सिंह, शारदा देवी, अजय पोद्दार, कदम कुमार गुप्ता, शंभू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >