छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

कुड़ू़ : थाना क्षेत्र के डोरोटोली की एक स्कूली छात्रा ने अपने ही गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया है. कुड़ू थाना पुलिस को दिये लिखित ब्यान में बताया है कि गांव का लक्ष्मण मुंडा मुझे पढ़ाने का काम […]

कुड़ू़ : थाना क्षेत्र के डोरोटोली की एक स्कूली छात्रा ने अपने ही गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाते हुए कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया है. कुड़ू थाना पुलिस को दिये लिखित ब्यान में बताया है कि गांव का लक्ष्मण मुंडा मुझे पढ़ाने का काम करता था.
इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया. शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ यौन संबध बनाया. बाद मे शादी करने से मुकर गया. लड़की के ब्यान पर आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. आरोपी फरार बताया जाता है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >