हवन व पूजन के साथ नये सत्र का शुभारंभ

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन- पूजन के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया.

कुड़ू लोहरदगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन- पूजन के साथ नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया.विद्यालय के प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सिंह प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष लाल विकास नाथ शाहदेव कोषाध्यक्ष विनय कुमार के द्वारा मां सरस्वती, ओम, भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन वंदना का शुभारंभ किया गया तथा विद्यालय के समस्त आचार्य, भैया – बहनों के द्वारा भक्तिपूर्ण सहयोग मिला साथ ही सभी आचार्य-आचार्या बहने एवं भैया-बहनों के द्वारा हवन के साथ ही हनुमान चालीसा का मंत्र पढ़ा गया. मौके पर भैया – बहनों को चंदन का तिलक लगाकर नये सत्र का स्वागत किया गया. इस सत्र आरंभ हवन पूजन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्या भारती योजना के अनुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन – पूजन के साथ नवीन सत्र का प्रारंभ होता है. हवन-पूजन से भैया-बहनों में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और भैया-बहन पूरी ऊर्जा के साथ नये क्लास की शुरुआत करते हैं. हवन पूजन का कार्य विद्यालय के पूर्व छात्र अभिषेक पाठक ने सम्पन्न कराया.पूजन के पश्चात सभी भैया- बहनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर पिंकी देवी, धनोज महतो, सत्येंद्र यादव, पार्वती देवी, संजू कुमारी, श्यामली भारती, सितारा कुमारी सहित सभी भैया-बहन एवं सेविका सीमा देवी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >