सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरु में हनुमान जयंती पर अरु लोहरदगा मुख्य पथ पर पल के समीप बाईपास रोड के नजदीक मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया.मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि प्रदेश नेत्री निशा भगत, बिशुनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश उरांव, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, केंद्रीय महावीर मंडल लोहरदगा के अध्यक्ष विपुल तमेड़ा व पाहन सोमरा उरांव ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. वही अतिथि निशा भगत ने कहा कि चैत्र शुक्ल पक्ष के दिन भगवान श्रीराम के प्रिय भक्त भगवान श्री हनुमान जी का जन्म गुमला जिला के आंजन में हुआ था जो आज हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल बन गया है चैत माह के पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हनुमानजी का जन्मदिवस है. राज्य में धर्मांतरण का खेल को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पूर्व सांसद सुर्दशन भगत द्वारा शांति व सौहार्द से आपस मे मिल जुल कर त्योहार मनाने की बात कही. अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बिनोद यादव, सचिव नितेश साहू, कोषाध्यक्ष दीपक महतो के अलावा रंजीत गिरि, गोपाल साहू, श्री कुंवर लोहरा, गौतम प्रसाद, संजय साहू, रामस्वारथ महतो, संतोष राम, दिनेश साहू सहित सैकड़ों रामभक्त महिला पुरुष बच्चे बच्चियां उपस्थित थे.
हनुमान जयंती पर आयोजित किया गया मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरु में हनुमान जयंती पर अरु लोहरदगा मुख्य पथ पर पल के समीप बाईपास रोड के नजदीक मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
