हेंजला में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल, एक रेफर

हेंजला में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो महिलाएं घायल, एक रेफर

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के हेंजला गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दो महिलाएं घायल हो गयीं. घायलों में नसीबून खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर पीड़िता शमीमा खातून के लिखित आवेदन पर कुड़ू थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को दिये आवेदन में शमीमा खातून ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपनी गोतनी नसीबून खातून के साथ घर पर थी. इसी बीच गांव के छह लोग लाठी, डंडा और सरिया लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की. किसी तरह दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचायी और घटना की जानकारी पुलिस को दी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शमीमा खातून के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नामजद सभी छह आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है़ इस घटना को लेकर लोगों में रोष है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >