भंडरा. भंडरा के ग्राम बुडका आंगनबाड़ी और बेदाल डांड टोली में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्री राम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि रामनवमी के साथ-साथ श्री राम महोत्सव भी समाज जीवन के लिए आवश्यक है. इसके माध्यम से लोग भगवान श्री राम के जीवन की घटनाओं को जानकर उन्हें अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं. कार्यक्रम में ग्राम बुडका से देवबीर ठाकुर, भुनेश्वर महतो, रवींद्र गोप, सुनील गोप, बालकेश्वर उरांव, विनीता देवी, रजनी कुमारी, मनीता कुमारी, प्रीति कुमारी, सुचीता देवी, पूजा कुमारी, वर्षा कुमारी, छोटी कुमारी, प्रतीमा कुमारी, सीता देवी, कौशल्या देवी, हेमा देवी, सुमंती उरांव, अनूपा कुमारी, रेखा कुमारी, काजल कुमारी, उमा देवी, शांति देवी एवं पार्वती देवी उपस्थित थीं. वहीं बेदाल डांड टोली से माडवारी साहू, पंचम साहू, हेमंत साहू, राम लखन साहू, मछिन्दर साहू, दिनेश महतो, बजरंग महतो, मनी महतो, धीरज कुमार, युग्रसेन साहू, चांदु साहू, देवंती देवी, झुनकी देवी, शोभा देवी, जानकी देवी, अंजनी कुमारी, रुमा कुमारी, रीना कुमारी एवं चांदनी कुमारी ने भाग लिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.