नवोदय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

नवोदय विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया.वही इस अवसर पर विद्यालय के बहुददेशीय सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें सफल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया.परीक्षा फल वितरण से पूर्व विद्यालय के प्राचार्य अवनीश चंद्र झा द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.जिसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड,मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.परीक्षा परिणाम घोषित के साथ-साथ आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक समिति का विधिवत प्रखंडवार गठन भी किया गया.जिसमें विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. वही समिति के नवनियुक्त सदस्यों द्वारा विद्यालय की प्रगति में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया गया. मौके पर प्राचार्य श्री झा ने सभी सफलता के लिये सभी छात्र छात्राओं को और उनके अभिभावकों को तथा शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना की. साथ ही शिक्षा के गिरते स्तर और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे समाज और देश का भविष्य हैं.उनकी एकाग्रता और रचनात्मकता को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक उन्हें मोबाइल फोन से दूर रखें विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल गैजेट्स का अत्यधिक प्रयोग करने से उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. मौके पर सुशील कुमार,मो ए रहमान,जे महतो, जे इ मैथ्यूज, सुजीत कुमार,सुश्री संध्या,पवन कुमार,पी लोमगा समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं,विद्यार्थी और अभिभवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >