19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के शंखनदी–लुकुईया मुख्य पथ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया.

कुड़ू. लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के शंखनदी–लुकुईया मुख्य पथ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग पर बाइक से ब्राउन शुगर की सप्लाई होने वाली है. उनके निर्देश पर एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई, जिसमें थाना प्रभारी अजीत कुमार, अवर निरीक्षक वारिश हुसैन, रामप्रकाश यादव तथा बड़की चांपी पुलिस पिकेट के जवान शामिल थे.

पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा

पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक टीवीएस राइडर बाइक पर सवार युवक चंदवा की ओर से आते दिखे. पुलिस को देखते ही वे वापस लौटने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी में उनके पास से प्लास्टिक सहित लगभग 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पकड़े गए आरोपियों की पहचान लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चंदवा टोली निवासी मोहित कुमार (पिता उपेन्द्र ठाकुर) और आयुष कुमार ( पिता धर्मेंद्र ठाकुर) के रूप में हुई.

बरामदगी की प्रक्रिया दंडाधिकारी सह सीओ संतोष उरांव की निगरानी में पूरी की गयी. इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया गया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह ब्राउन शुगर किसके पास पहुंचाई जानी थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >