पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा नामुदाग का धोरधोरवा नाला

कुड़ू: उपायुक्त विनोद कुमार तथा एसपी कार्तिक एस ने कुडू प्रखंड क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित नामूदाग रेलवे ब्रिज नंबर 27 तथा उसके आसपास के वन क्षेत्रों का अवलोकन किया. इस अवसर पर डीसी और एसपी ने खूबसूरत जंगलों एवं नदियों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकृति की नैसर्गिक छटा से रूबरू हुए. मौके पर […]

कुड़ू: उपायुक्त विनोद कुमार तथा एसपी कार्तिक एस ने कुडू प्रखंड क्षेत्र के सलगी पंचायत स्थित नामूदाग रेलवे ब्रिज नंबर 27 तथा उसके आसपास के वन क्षेत्रों का अवलोकन किया. इस अवसर पर डीसी और एसपी ने खूबसूरत जंगलों एवं नदियों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकृति की नैसर्गिक छटा से रूबरू हुए.

मौके पर डीसी ने कहा कि जिले में कई ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं जिन्हें विकसित कर पर्यटक स्थल बनाया जा सकता है. इसमें एक नामुदाग रेलवे ब्रिज नंबर 27 भी है जिसे विकसित किया जायेगा. प्राकृतिक रूप से खूबसूरत इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. नामुदाग के धोरधोरवा नाला तथा मोगलदाहा नदी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का पूरा प्रयास किया जायेगा. एसपी ने कहा कि पर्यटक स्थल के रूप में क्षेत्र को विकसित किया जायेगा.

सैलानियों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुहैया करायी जायेगी. मौके पर मौजूद डीएफओ विकास उज्जवल ने कहा कि पांच अगस्त को नामुदाग में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा. मौके पर डीपीओ महेश भगत, कुडू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद, किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, बालकिशोर शाहदेव, संजीव रंजन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >