सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने किया सत्याग्रह, तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

लोहरदगा: एसपी कार्तिक एस ने इलाके के भोले-भाले लड़कियों को बहला-फुसला कर महानगरों में ले जाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया़ इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आठ अगस्त 2017 को चार […]

लोहरदगा: एसपी कार्तिक एस ने इलाके के भोले-भाले लड़कियों को बहला-फुसला कर महानगरों में ले जाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया़ इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आठ अगस्त 2017 को चार नाबालिग बच्चियों के लापता होने की सूचना पर सेन्हा थाना में मामला दर्ज किया गया था़ इस कांड के उदभेदन को लेकर एसपी तथा डीएसपी आशिष कुमार महली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

कांड का तत्परतापूर्ण उदभेदन करते हुए इस कांड में संलिप्त मानव तस्कर गिरोह के सुशांति केरकेट्टा पति स्व जीतवाहन मुंडा पुरना टोली लापुंग थाना लापुंग, रेखा देवी पति रवींद्र साहू उर्फ खेदू लालगंज थाना लापुंग दोनों रांची जिला के तथा दिलीप सिंह पिता जगदीश सिंह मनाहातु थाना रनिया जिला खूंटी से पूछताछ की गयी़.

पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा मानव तस्करी किये जाने से संबंधित बातों का खुलासा हुआ. उनके बताये अनुसार इनके द्वारा दिल्ली में चलाये जा रहे प्रियंका ओमजी सर्विस सेंटर नामक प्लेसमेंट से संबंधित दस्तावेज को जब्त किया गया. इसमें इस कांड में अपहृत नाबालिग बच्चियों की प्रविष्टि पायी गयी. इसमें नाबालिग बच्चियों की उम्र बढ़ा कर उन्हें बालिग दिखा कर प्रविष्टि किया हुआ पाया गया. उनके बताये अनुसार तथा दस्तावेज के आधार पर इस कांड में अपहृत तीन बच्चियों को सकुशल दिल्ली के विभिन्न जगहों से बरामद किया गया. अपहृत एक बच्ची के दिल्ली में ही आत्महत्या कर लेने की बात प्रकाश में आयी. इस संदर्भ में विवेक नगर थाना दिल्ली में डीडी नंबर 63-बी 15 सितंबर 2017 अंकित है. इस कांड में संलिप्त उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा अपहृत बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाकर विभिन्न जगहों पर काम पर लगाया गया था.

जहां से मोटी उगाही का कार्य किया जा रहा था. बरामद अपहृत बच्चियों द्वारा अपने बयान में उक्त व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर काम पर लगाये जाने की बात बतायी गयी. इसके बाद इस कांड में संलिप्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. छापामारी दल द्वारा अपहृत तीन बच्ची, प्लेसमेंट से संबंधित दस्तावेज तथा पांच मोबाइल सेट बरामद किया गया. छापामारी दल में डीएसपी आशिष कुमार महली, इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, सेन्हा थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव, पुअनि मिथलेश कुमार सिंह, महिला आरक्षी सुषमा एक्का, कौशल्या तिग्गा, आरक्षी पवन कुमार महतो सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >