निर्भिक होकर लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ें महिलाएं

लोहरदगा: शहरी क्षेत्र स्थित अजय उद्यान में पुलिस कप्तान कार्तिक एस की अध्यक्षता में नारी सशक्तीकरण सेल को लेकर बैठक की गयी. एसपी कार्तिक एस ने कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन चुकी हैं. सिर्फ उनको अपने अंदर की हिचकिचाहट को दूर करना है. महिला सशक्तीकरण को लेकर महिलाएं आगे आ रही हैं, […]

लोहरदगा: शहरी क्षेत्र स्थित अजय उद्यान में पुलिस कप्तान कार्तिक एस की अध्यक्षता में नारी सशक्तीकरण सेल को लेकर बैठक की गयी. एसपी कार्तिक एस ने कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन चुकी हैं. सिर्फ उनको अपने अंदर की हिचकिचाहट को दूर करना है. महिला सशक्तीकरण को लेकर महिलाएं आगे आ रही हैं, जिससे समाज का विकास तो हो ही रहा है. अपराध में भी कमी हुई है.

महिलाएं संगठित होकर समाज के विकास में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण को लेकर कई कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं.

उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निर्भिक होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़े. मौके पर एसपी कार्तिक एस ने शक्ति एप की जानकारी लोगों को दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए झारखंड पुलिस की एक पहल शक्ति एप है. इस एप्लीकेशन की मदद से महिलाएं किसी भी स्थिति से सीधे पुलिस नियंत्रण कक्ष, अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को मोबाइल फोन पर मुसीबत पर होने की सूचना भेज सकती हैं.

मौके पर एसपी अभियान विवेक कुमार ओझा, डीएसपी आशीष कुमार महली, समाज कल्याण पदाधिकारी संजय ठाकुर, महिला प्रसार पदाधिकारी सीता पुष्पा, इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद,महिला कॉलेज की प्राचार्या शमीमा खातून, मनोरमा एक्का, सुखदेव प्रसाद, रामचरित्र प्रसाद, प्रमोद प्रजापति, अरविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >